मांझी में पिकअप एवं सेंट्रो कार में आमने सामने की टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर घायल,रेफर

माँझी(सारण) : माँझी ताजपुर मुख्य सड़क पर स्थित सलेमपुर गांव के पास पिकअप एवं सेंट्रो कार के बीच हुई आमने सामने के टक्कर में कार सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को मांझी पीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद तीनों को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया। तीनो घायल मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मझवलिया के निवासी बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार तीनो लोग ताजपुर जा रहे थे तभी सामने से तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप चालक ने सीधी टक्कर मार दी। और कार क्षतिग्रस्त हो गई।आनन फानन में ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों में दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घायलों में शरीफ मियां पिता कलामुद्दीन
भोला बैठा पिता जैनुद्दीन मियां तथा
विकास कुमार पिता त्रिलोकी शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये पिकअप चालक को गिरफ्तार कर घटना की जांच में जुट गई है।




Recent Comments