मांझी में चार शराब तस्कर गिरफ्तार
मांझी( सारण) मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ से शराब के साथ चार तस्करो को गिरफ्तार कर लिया । साथ ही तस्करी में उपयोग होने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली । गिरफ्तार तस्करों में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नटवर सेमरिया गांव निवासी जकु खा का पुत्र मनु खा सिसवन थाना क्षेत्र के निरखापुर गांव निवासी रामायण सिंह का पुत्र सोहन कुमार सिंह तथा मांझी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर खुर्द गांव निवासी धर्मनाथ सिंह का पुत्र तारकेश्वर सिंह तथा रामा शंकर सिंह का पुत्र विजय कुमार सिंह बताया जाता है । थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था । इसी बीच उतर प्रदेश की तरफ से मोटरसाइकिल से शराब लेकर आरहे थे। चेकिंग के दौरान सभी को रोककर जांच किया गया तो सभी के पास से पांच सौ एमएल की 19 बोतल वियर बरामद के अलावा एक मोबाइल तथा 650 रुपया नगद बरामद किया गया । बरामद वियर की मात्रा साढ़े नव लीटर बतायी जाती है । इस मामले में नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजा जा रहा है।




Recent Comments