पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
नौतन  प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत के खैरा टोला मूशहर टोली के मूशहर जाति के लोगो ने इस समाज पर लग रहे अरोप को जड़ से खत्म करने के लिए रविवार को सामूहिक बैठक कर  ईश्वर की शपथ ली कि आज के दिनो से इस गांव का कोई भी व्यक्ति ना दारू बनाएगा और नही बेचेगा। क्योंकि  वर्षो से दलित समुदाय के लोगो ने ही दारू बनाने तथा बेचने का काम किया  है। इसलिए  दलित समाज के लोगो पर बराबर  आरोप लगता आ रहा है कि दारू बनाने तथा बेचने का काम करते दलित वर्ग के ही लोग करते है। हमे  अपने माथे से  इस कलंक को मिटाना है और सरकार के फैसले को सफल बनाने मे स्थानीय प्रशासन की मदद करनी होगी। इसके लिए बारह सदस्यो की एक कमेटी गठित की गई। जिसमे राज कुमार माॅझी, सुरेश माॅझी, धनेश माॅझी, रमेश माॅझी, बुनिलाल माॅझी, रामा माॅझी, चंद्रिका माॅझी,  आदि दलित समुदाय के लोग शामिल रहे ।।