बिहार के महाराजगंज सीट से लड़ सकते हैं राजनाथ सिंह, दिल्ली में तेज है चर्चा
विनीत कुमार, छपरा
बिहार की राजनीति के लिए बड़ी खबर है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह बिहार के महाराजगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दिल्ली के लुटियंस जोन में इसकी चर्चा बीते तीन चार दिनों से चल रही थी मगर गुरुवार की संध्या तक यह खबर बिहार के राजधानी में भी दस्तक देने लगी।
यदि ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर बिहार की राजनीतिक फिजा बदल जाएगी।

दरअसल राजनाथ सिंह एक ऐसा नेता हैं जो ज्योतिषी व अंक ज्योतिषी पर भरोसा करते हैं। बहुत कम लोग जानते है कि वर्ष 1989 चंद्रशेखर ने महाराजगंज व बलिया से चुनाव लड़ा था वे दोनों जगह से जीते भी थे मगर उन्होंने महाराजगंज सीट छोड़कर बलिया अपने पास रखा था।
हालांकि वे बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पुरा नही कर पाए थे मगर इसपर ज्योतिषी का कहना है कि यदि चंद्रशेखर जी ने महाराजगंज सीट अपने पास रखी होती तो वे अपना कार्यकाल पुरा कर पाते।

महाराजगंज लोक सभा सीट वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के खाते में है और यहां से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जीते हैं। यदि राजनाथ सिंह महाराजगंज आते है तो सिग्रीवाल को छपरा या बक्सर शिफ्ट किया जा सकता है।
इस फेर बदल और उधेड़बुन के पीछे एक और कारण यह बताया जा रहा है कि भूत पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के दो बेटे थे और उनका नाम नीरज व पंकज था जबकि राजनाथ सिंह के भी दो बेटे है जिनका नाम नीरज व पंकज ही है।
ऐसे में ज्योतिषियों के इस बात को बल मिल रहा है कि महाराजगंज राजनाथ सिंह को नया सुअवसर दे सकता है। वही वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री का कार्य देख रहे राजनाथ सिंह भविष्य में और भी बड़ा कर सकते हैं।

यदि राजनाथ सिंह महाराजगंज आते है तो ऐसे में एससी एसटी एक्ट को ले नाराज सवर्ण खासकर राजपूत वोट गोलबंद होंगे जिसका बड़ा फायदा भारतीय जनता पार्टी को 2019 में मिल सकता है।

वैसे एक बात तो तय है कि यदि राजनाथ सिंह महाराजगंज से लड़ने का मन बना लेते हैं तो फिर उनका टिकट तो किसी के काटने से भी नही कटेगा। वैसे यह भी खबर है कि 2019 के महासमर में राजनाथ सिंह महाराजगंज के साथ साथ लखनऊ से भी चुनाव लड़ेंगे।
यानी बिहार का महाराजगंज सीट एक बार फिर हॉट केक हो गया है भारतीय जनता पार्टी के लिए। अब आगे देखिए क्या क्या होता है।




Recent Comments