जय प्रभा सेतु पुल के नीचे से उतर प्रदेश पुलिस ने एक अज्ञात युवत का शव किया बरामद
मांझी(सारण) : उतर प्रदेश तथा बिहार को जोड़ने वाली जय प्रभा सेतु पुल के नीचे से उतर प्रदेश पुलिस ने एक अज्ञात युवत का शव गुरुवार को बरामद किया. पुलिस को अंदेशा है कही से हत्या कर पुल के नीचे फेंक गया है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पुल के नीचें फेंक दिया गया है. हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है. घटना की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों ने दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. इस घटना को लेकर तरह- तरह के कयास लगाये जा रहे हैं ,लेकिन शव अज्ञात होने के कारण मामला पूरी तरह से रहस्यमय बना हुआ है. युवक के हाथ मे इंट्राकैट लगा हुआ था. इससे पुलिस को अंदेशा है कि युवक किसी लाइलाज बीमारी हुआ होगा, जिस कारण इसकी मौत हुआ है औऱ परिजनों के द्वारा पुल के नीचे फेंक दिया होगा. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना की बात सामने आयेगी. घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी थाना के सअनि भरत प्रसाद कुमार समेत उतर प्रदेश की पुलिसकर्मी पहुंचे हुए हैं। उतर प्रदेश की सीमा में होने के चलते यूपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया । शव की पहचान नहीं होने के कारण पूरा मामला रहस्यमय बना हुआ है.