माझी में अंतर प्रांतीय फ़ुटबॉल मैच का हुआ आयोजन,कोलकाता ने मेघालय को हराया
मिल्की ने मांझी को पछाड़ा।

मांझी(सारण)। प्रखंड के महम्मदपुर गांव के खेल मैदान में स्व त्रिभुवन पाण्डेय की स्मृति में एक दिवसीय अंतरराज्यीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें कोलकता और मेघालय तथा बिहार छपरा के माँझी तथा सिवान के मिल्की मधवापुर के बीच मैच खेला गया। पहले मैच का उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय तथा प्रखंड प्रमुख पति लक्ष्मण मांझी ने फीता काट कर किया। पहले मैच में सिवान की टीम ने मांझी की टीम को हराकर विजेता बनी। उसके बाद राज्यस्तरीय मैच प्रारम्भ हुआ जिसमे कोलकाता और मेघायल के बीच मैच खेला गया। जिस में कोलकाता की टीम ने मेघालय की टीम को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।.कोलकाता की टीम को एकमा के राजद विधायक श्रीकांत यादव तथा उप विजेता मेघायल की टीम को फुटबॉल के नेशनल खिलाड़ी विकास सिंह ने ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर नारायण उपाध्याय शम्भू जी प्रसाद,मुकेश सिंह,हसनैन अंसारी, जय प्रकाश महतो,सोहन सिंह विक्की सावन तथा नितेश कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। मैच का आयोजन न्यू प्रिंस क्लब महम्मदपुर के द्वारा किया गया।




Recent Comments