मांझी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह व महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शैलेश कुमार गिरि के निर्देश पर बिहार प्रदेश के मुख्य सचिव अमित चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में दाउदपुर में कृषि बिल के विरुद्ध एक सांकेतिक किसान रैली निकाली गई। जिसमें लोगों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जम कर आलोचना की। रैली में छात्र नेता ब्रजेश कुमार यादव, मुक्तिनाथ यादव, चन्दन सिंह, रोहित यादव, रंजन यादव, अफरोज अंसारी, वसीम खान, सुनिल यादव, विवेक कुमार, अशोक राम सहित दर्जनों किसान शामिल हुए। लोगों ने विगत 29 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली सहित तमाम सीमाओं व बॉर्डरों डटे हुए किसान संगठनों के समर्थन में और तीन कृषि काले कानून को वापस लेने , न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी मान्यता देने और न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे मूल्य पर खरीदी पर दंड का प्रावधान लागू करने और किसान आयोग गठन करने से संबंधित मांगों को लेकर नारेबाजी की। अंत में दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजित कुमार चौधरी, एसपी व जिला समाहर्ता को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा।