मांझी(सारण)। सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर अपर एसडीओ ने प्रखंड के अन्तर्गत मदनसाठ, जैतपुर व लेजुआर पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की जांच की गई। जांच के क्रम में पाया गया की मदनसाठ पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता नंदकिशोर सिंह एवं कुमकुम देवी के द्वारा मार्च माह के अनाज की कालाबाजारी की गई है। वहीं जैतपुर पंचायत के विक्रेता बब्लु सिंह एवं लेजुआर पंचायत के विक्रेता बिंदा देवी द्वारा दो माह पे अनाज देने तथा कम अनाज देकर ज्यादा पैसा लेने की बात सामने आई है। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इन सभी दुकानदारो पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अनुज्ञप्ती को निलंबित करने का कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। एसडीओ अभिलाषा शर्मा ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी पीडीएस दुकानदारो को बक्सा नही जाएगा। लगातार औचक निरिक्षण कर उपभोक्ताओं की हकमारी करने वाले लोगो को जेल भेजने में भी प्रशासन परहेज नही करेगा। उनके विरुद्ध आपदा एक्ट में भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिसमे जमानत मिलना भी मुश्किल है। उन्होने बताया कि जिले के सभी एमओ से पीडीएस दुकानो की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।