लॉक डाउन में रोज कमाने वालों की बढ़ी दिक्कत तो गांव के लोग ही मदद के लिये आने लगे सामने
मढ़ौरा । लॉक डाउन से थम रही जीवन की रफ्तार में अब गांव के लोग ही गांव की चिंता में जुट गये है । गांव के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहीत बुद्धिजीवी वर्ग,सक्षम लोग जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। चारों तरफ लॉक डाउन से बंद काम धन्धे के कारण गांव में रोज कमाने रोज खाने वाले लोगों में खाने पीने की दिक्कत आने लगी है । गांव के किसानों का भी खेत खलिहानों में अभी काम करने से परहेज के कारण स्थति विकट होने लगी है । इस विकट समय में गांव के ही कुछ प्रबुद्ध लोगों के आगे आने से ऐसे लोगों को काफी राहत मिल रहा है ।
प्रखंड के तेजपुरवा पंचायत में समाजसेवी पूर्व मुखियां प्रतिनिधि परमात्मा राय ने अपने पंचायत के गरीब दैनिक मजदूर वर्ग को भूखा नही सोने देने का अपना अभियान शुरु किया है । किसी भी परिवार की दिक्कत की जानकारी मिलने पर उसके घर तक चावल, आटा, दाल, सब्जी, नमक, हल्दी का पैकैट उपलब्ध करा रहे है । परमात्मा राय ने गांव में सूचना को भी प्रसारित करवाया है कि कोरोना से लड़ने में सभी को लॉक डाउन में अपना सहयोग देना है । यह देश का एक मुश्किल समय है, सभी सजग और सतर्क रहेगे तभी कोरोना से खूद और गांव को सुरक्षित रख पायेगे । परमात्मा राय सहज भाव से लगातार इस प्रयास में लगे है कि गांव, पंचायत का लोग लॉक डाउन का पालन करे बाकी अभावग्रस्त लोगों की रसोयी वह बंद नही होने देंगे। नरहरपुर में सरपंचपति मुकेश सिंह,अरूण सिंह, रविन्द्र सिंह भी अन्य ग्रामिणों के सहयोग से जरुरतमंद तक राशन उपलब्ध करा रहे है । भाजपा नेता मनोज सिंह ने भी सूचना मिलने पर दर्जनों लोगों को राशन उपलब्ध करा कर अपना अंशदान दे रहे है । भुआलपुर मुखिया प्रतिनिधि रणधीर कुमार शिल्हौड़ी मुखियां प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय भी अपने पंचायतों में दैनिक मजदूरो के परिवार तक पहुंच उन्हे राशन उपलब्ध कराने में जुट गये है । इससे गांवों में सबकुछ बंद रहने पर भी गरीब लोगों को समान्य जीवन यापन में मदद मिलने लगी है ।
Recent Comments