सिवान :पीडीएस अनाज की बरामदगी मामले में प्राथमिकी
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
रघुनाथपुर (सिवान) :थानाक्षेत्र के खुजवा गांव की तालाब में सोमवार को पिकअप पलटने के दौरान उस पर लदे पीडीएस के गेहूं की बरामदगी के मामले में एमओ कमालुद्दीन ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें पिकअप चालक हुसेनगंज थाना के माहपुर निवासी शिवचरण प्रसाद
तथा खलासी टेनी को आरोपित किया गया है। एमओ ने बताया कि पता किया जा रहा है कि किस पीडीएस की दुकान का गेहूं कालाबाजारियों को भेजा जा रहा था।




Recent Comments