माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन द्वारा पूर्णतः निःशुल्क ऑनलाइन टेस्ट सीरीज का हुआ शुभारंभ
दैनिक खोज खबर, छपरा
सामाजिक कार्य एवं विद्यार्थियों के हित में हमेशा ही कार्य करने वाले संस्था माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन द्वारा भारत की पहली निःशुल्क ऑनलाइन टेस्ट सीरीज का शुभारंभ 19 मई को किया गया l
उदघाटन के दौरान मुख्य अतिथि श्री राठौर नितान्त, जो कि सचिवालय में पदाधिकारी है, के द्वारा कहा गया कि बदलते युग लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षायें ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है। इस नई प्रणाली से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी बहुत कम अवगत है । इस तरह के किसी भी टेस्ट सीरीज का आयोजन ग्रामीण इलाकों में नही हो रहा है। बड़े शहरों में बड़ी बड़ी संस्था द्वारा ये टेस्ट आयोजित तो होते है, लेकिन टेस्ट के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है। इससे आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र/छात्रा इसमें भाग नही ले पाते है। इससे समाज में जो पिछड़े है, वो अब और पिछड़ते जाएंगे। माँ यूथ आर्गेनाईजेशन का यह कदम विषमता को रोकेगा।

विशिष्ट अतिथि श्री सुबोध राय, जो कि रेलवे में स्टेशन मास्टर है, ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि आज मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है की जिस टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज संस्था द्वारा किया गया ये छात्र/छात्राओं के लिये बहुत ही मददगार साबित होगी और मुझे पूर्ण विश्वास है ग्रामीण क्षेत्र के छात्र/छात्रा इस सीरीज से लाभान्वित होंगे l

संस्था के संरक्षक एवं शिक्षक श्रीमान्त ने इस टेस्ट सीरीज को अतिआवश्यक बताया। उनके द्वारा कहा गया कि जहां पर सभी संस्थान इसके लिये पैसे ले रहे है, निःशुल्क रूप से प्रारम्भ किया गया यह ऑनलाइन टेस्ट सीरीज एकदम से अनोखी पहल है।
संस्था के अध्यक्ष शशि कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गयी की अब तक अनेक प्रतिभागी इस टेस्ट सीरीज में अपना निबंधन निःशुल्क करवा चुके है l वर्तमान में स्नातक स्तरीय एसएससी परीक्षा हेतु टेस्ट सीरीज प्रारम्भ की गई है, आगे और भी परीक्षाओं के लिये यह सीरीज चलाई जाएगी।
मौके पर संस्था के महासचिव श्रीमती राठौर जया सोनल ने बताया कि www.nitant.in के online test सेक्शन में कोई भी विद्यार्थी अपना निःशुल्क निबंधन कराकर इसमें शामिल हो सकते है।
श्री प्रीतम कुमार पांडेय द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सबको सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रीना सिंह, राहुल कुमार सिंह ,अमरेन्द्र, सुधांशु ,अमित ,अमृतेश, बजरंगी सिंह, मृत्युंजय,अमन,भीम ,विशाल आदि युवा उपस्थित थे




Recent Comments