राशि उठाव कर शौचालय निर्माण कराने वालों पर होगी प्राथमिकी
महाराजगंज (सिवान) :
महाराजगंज नगर पंचायत के वार्डो में शौचालय के नाम पर सरकार से पैसे ले लिए गए हैं लेकिन निर्माण कार्य पुरा नही किया गया है।ऐसे लाभुकों के खिलाफ नगर पंचायत ने कड़ा कदम उठाया है। कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर यदि शौचालय निर्माण नहीं हुआ तो उन लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाभुक सरकारी राशि का उठाव तो कर लिये है लेकिन किस परिस्थिति में शौचालय निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा राशि देने के समय ही यह निर्देश दिया जाता है कि राशि का उपयोग गलत नहीं होना चाहिए फिर भी राशी उठाव के बाद शौचालय निर्माण नहीं हो रहा है।




Recent Comments