मशरक: मशरक प्रखंड क्षेत्र में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर धन निधि संग्रह एकत्रित करने हेतु मशरक प्रखंड के बंगरा पंचायत के चरिहारा गांव में संग्रह प्रमुख व बिहार प्रदेश मंत्री भामाशाह विचार मंच के मंत्री दुर्गेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में प्रमुख बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष नंदन बाबा, राकेश सिंह महंत, दिनेश कुमार ने राम मंदिर निर्माण का चंदा घर घर जाकर संग्रह कर रहे हैं जिसमें मशरख के व्यवसाई रमेश कुमार ने 11 हज़ार रुपये का चेक दिया। बंगरा पंचायत के चरिहरा गांव निवासी समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार उर्फ बिजली ने 5000 का चेक राम मंदिर के निर्माण में योगदान में दिया साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जाने पर महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।