पीडीएस गोदाम से अनाज का कालाबाजारी करते वीडियो हुआ वायरल मचा हड़कंप

# परवेज अख्तर सिवान

आंदर (सिवान) : प्रखंड के पीडीएस गोदाम के पास गुरुवार की

रात करीब आठ बजे अनाज का कालाबाजारी करते हुए एक

वीडियो वायरल हुआ है। इसको देखकर ठेकेदार एवं मैनेजर में हड़कंप मचा हुआ है।

इस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि सरकार द्वारा गरीब

असहाय लोगों को खाने के लिए अनाज भेज रही है, लेकिन यह अनाज

मुख्य परिवहन अभिकर्ता के ट्रक से पिकअप वाहन पर लोड कर डोर

स्टेप डिलेवी की जा रही है। सिवान से आंदर पीडीएस गोदाम पर

रात को अनाज पहुंचा। उसी समय ठेकेदार एवं मैनेजर के मिलीभगत

से कई अपने-अपने आदमी के साथ अनाज को अपने अपने पिकअप

वाहन पर अनाज ले जाने के लिए लोड कर रहे हैं। कालाबजारी की

जब सूचना मिली तो दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर हंगामा

करने लगे। उसके बाद सभी लोग अनाज को छोड़कर भाग गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना आंदर थाना को दी, लेकिन आंदर थाना नहीं पहुंच पाई।

जानकारी के अनुसार पीएडीएस गोदाम पांच बजे तक बंद हो जाता है,

लेकिन यहां रात में कालाबाजरी किया जा रहा है।

इस संबंध में सीओ सह आपूर्ति पदाधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि

इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वरीय अधिकारी बताएंगे।