सारण :दरिया बाबा प्रिमियर लिग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में गोपालगंज को हरा परसौना ने जीता मैच 

दरियापुर 
प्रख्ण्ड क्षेत्र के दरिहारा उच्च विद्यालय क्रिकेट मैदान पर आयोजित दरिया बाबा प्रिमियर लिग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गोपालगंज बनाम परसौना के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए आईटीआई संचालक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन के दौरान समाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की खेल हमारे मानसिक और शारीरिक विकास का सबसे उतम साधन हैं तथा खेल हर परेशानी परिस्थियों को संभालने तथा मित्रता की भावना को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता हैं.

वही राकेश कुमार सिंह ने बताया की खेल हमारे दिमाग में ताकत और ताजगी का संचार करता हैं तथा शारीरिक  विकास के साथ साथ चरित्र निर्माण में भी मदद करता हैं. साथ ही एसआर सेन्ट्रल स्कूल के संचालक गोलोक बिहरी शरण सिंह तथा दरिहारा पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की  अपील किया. साथ ही  टस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज की टीम ने बीस ओवरों के मैच में पूरी विकेट खोकर 104 रनों का लक्ष्य रखा.  जवाब में उतरी परसौना की टीम ने दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. परसौना टीम के तरफ से उद्घाटन मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुनिल कुमार को मैन ऑफ दी मैच का खिताब देकर सम्मानित किया गया. वहि विजेता टीम के कप्तान अरूण कुमार यादव ने जीत का श्रेय अपने टीम के सभी खिलाड़ियों को दिया.इस मौके पर धनेश जी, अमरेश कुमार सिह, रंधीर कुमार सिंह, सोनू सिह, चंदन कुमार सिंह, चुनमुन कुमार सिंह, सिटु कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, सरोज कुमार, संजय राय, सुरज कुमार  आदि उपस्थित थे.