आगामी तीन मार्च को होने वाली एनडीए की रैली की तैयारी जोरों पर

पातेपुर(वैशाली) :पातेपुर प्रखंड में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव एवम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का पातेपुर के दभइच में भव्य स्वागत किया गया.पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पातेपुर विधान सभा क्षेत्र के जंदाहा सुरेश चौक से तीसी औटा,दभइच,दधुआ सुक्की सरैया घाट होते हुए एन एच28 सुजावल पुर को जोड़ने वाली सड़क बाजितपुर से चांदे मरूई सड़क,बाजितपुर नीरपुर पातेपुर सड़क एवम चिकनौता भर्तिपुर साढ़े तीन किलोमीटर का शिलान्यास किया.वही दभइच पूर्व मुखिया देवेंद्र राय के हॉट पर आयोजित सभा को संबोधित करते बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि अब लालटेन युग का दिन लद चुका है प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो बिहार में हर घर मे बिजली पहुचाई जा रही है.सड़को का जाल बिछाया जा रहा है.पहले सड़क बनता था और टूट जाता था अब हमने निर्माण के बाद सात साल सड़क की मरम्मती की और देखरेख का कार्यभार ठीकेदार को दे दिया है.पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पूरे दुनिया मे भारत का नाम रौशन किया है उसके लिये उन्हें एक और मौका देने का देश की जनता ने मन बना लिया है आप सब यहाँ के सांसद नित्यानंद राय को जीतकर भेजे ताकि आपके क्षेत्र का विकास हो सके.वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि हमारे क्षेत्र का कोई भी सड़क जर्जर नही रहेगा आज मैंने पातेपुर के सुरेश चौक से सुजावलपुर को जोड़ने वाली सड़क के साथ चार सड़को को मंजूरी माननीय मंत्री से दिलाई है और जो भी सड़क होगा उसका जल्द निर्माण होगा उसका मैं भरोशा दिलाता हूं.इस मौके पर हजीपुर के विधायक अवधेश सिंह,पूर्व विधायक महेंद्र बैठा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार चौधरी,दभइच के पूर्व मुखिया देवेन्द्र राय,आदि लोगों ने संबोधित किया.इस अवसर पर मंच पर भाजपा नेता लखिन्द्र पासवान,शिव चंद्र राम,जिला उपाध्यक्ष दया नंद सिंह,अजब लाल साह, डॉ जय प्रकाश शर्मा,विनय कुमार चौधरी,लवलेश चौधरी,रीता राम,आदि लोग मौजूद थे.सभा के अंत मे नित्यानंद राय ने लोगो को आगामी तीन मार्च को एनडीए के पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में सभी लोगों को आमंत्रण दिया।