
इसुआपुर(सारण) – अगौथर नन्दा स्थित रेलवे ढाला 27-C को बन्द कराने आये अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा ।स्थानीय मुखिया रंगलाल राय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ढाला बन्दी का विरोध कर दिया ।मामले को तूल पकड़ता देख स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय,प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय,अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद कुमार तिवारी, बीडीओ ऐश्वर्य कश्यप, थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास दल बल के साथ बिबादीत स्थल पहुचे ।

मौके पर आये रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस के सुमन से बात की ।तथा इस ढाले को यथावत रहने देने की बात कही।इस बीच सैकड़ों लोगों द्वारा रेलवे के बिरोध में नारेबाजी की गई ।मुखिया रंगलाल राय ने कहा कि किसी भी कीमत पर इस ढाले को बंद करने नहीं देंगे ।इसके लिए वे आंदोलन करते रहेंगे ।मौके पर पधारे विधायक ने बताया कि इस विषय पर उन्होंने समाहर्ता सारण को एक लिखित पत्र दिया है जिसमें कहा है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ो बाहन गुजरते हैं।वही यह मार्ग दो एसएच मार्ग को जोड़ता है ।इस मार्ग पर पड़ने वाले इस ढाले से दर्जनों गांवों के लोग गुजरते है ।इसलिए इस ढाले को बंद नहीं होने दिया जाए ।मौके पर सरपंच हरेराम तिवारी,बिजय सिंह, एडी ओझा,बिनोद यादव,उमेश यादव,तारकेश्वर महतो,रमेश शर्मा,प्रभाष रंजन ओझा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।




Recent Comments