दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया पुलिस व उत्पाद विभाग ने नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी शराबबंदी और नशामुक्ति अभियान के तहत व्यापक पैमाने पर विदेशी तथा चुलाई शराब बरामद किया है और चुलाई शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है । वहीं नगर पुलिस ने बारात से एक बोलेरो में लौट रहे आधे दर्जन से अधिक बारातियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के अनुसार नगर पुलिस ने गुरुवार की मध्य रात्रि पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर करीब 640 बोतल विदेशी शराब के एक महिला 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । उधर उत्पाद विभाग ने मझवलिया थाना के लालसरैया धांगड़ टोली में छापामारी कर 40 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है तथा 5 चुलाई मशीन समेत शराब बनाने का पात्र और गैस सिलेंडर के अलावे भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है ।