चौथे समेस्टर का ओडीएल प्रशिक्षण सम्पन्न,120 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
तरैया(सारण)।04.09.2018।
ओडीएल दूरस्थ शिक्षा के तहत चल रहे प्रशिक्षण के चौथे सेमेस्टर के समापन कन्या मध्य विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय तरैया में किया गया।जिसमें 120 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया।कन्या मध्य विद्यालय में चौथे समेस्टर के समापन पर समन्वयक महेश्वर सिंह ,साधनसेवी विक्रमाजीत सिंह, महावीर राय, अनीस कुमार, चंदेश्वर शर्मा को सभी प्रशिक्षुओं के द्वारा सम्मानित किया गया । प्रशिक्षुओं में अजय कुमार साह, मो हनीफ,अजित कुमार सिंह,धर्मेन्द्र राम,कुमारी आभा रानी,रीमा देवी,अंजू देवी,इंदु कुमारी,सहित अन्य प्रशिक्षु उपस्थित थे।वही आदर्श मध्य विद्यालय तरैया में बीईओ अशोक कुमार,समन्वयक मो.अनीस,नवल किशोर यादव,धीरेन्द्र कुमार,बबन सहनी को प्रशिक्षुओं ने शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया।बीईओ ने प्रशिक्षण पूरे होने पर सभी शिक्षकों को बधाई दिया।