परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के हाइवे स्थित हकाम गांव के समीप सोमवार की दोपहर ऑटो से मीरगंज जा रही महिलाओं पर गोलाीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल देखने को मिला। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। गौर करने वाली बात है कि बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने इलाज के लिए ऑटो से मीरगंज जा रही तीन महिला को गोली मार दी। गोली लगने से एक महिला की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सीता देवी के रूप में हुई है। जबकि घायल महिलाओं में रधुनाथपुर थानाक्षेत्र के तुरहा टोली निवासी जनकी देवी व गोपालगंज जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र निवासी वुचुन देवी शामिल है। घटना के संबंध में घायल जनकी देवी ने बताया कि मृतका सीता व
वुचुन दोनों बहन है। वुचुन का डिलिवरी होना वाला है। उसी का इलाज कराने
के लिए सभी ऑटों में सवार होकर गोपालगंज जिला के मीरगंज जा रहे थे।
ज्योहीं वे सभी महादेवा ओपी क्षेत्र के हाइवे पर स्थित हकाम गांव के समीप पहुंची हीं थी कि बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने ऑटों को आगे से घेर
लिया। और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसमें सीता देवी के सर में गोली लग
गई। इससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। वहीं जानकी के हाथ में व बुचुन के
गले में गोली लगा गई। वुचुन ने बताया कि हमने भाग कर अपनी जान बचाई।
सूचना पर पहुंची महादेवा ओपी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से
दो गोली का खोखा, दो जिन्दा गोली व चेेन को बरामद कर लिया।