
सीनियर नेशनल महिला हैंडबॉल में भाग लेने वाली 20 सदस्यीय बिहार टीम छपरा से आंध्रप्रदेश रवाना
एडवेल्स ग्रुप की जर्सी में सजी टीम को हैंडबॉल संघ के अधिकारियों ने दिखाई झंडी
टीम में 6 सिवान एवम 2 सारण के खिलाड़ी
बनियापुर(सारण)।आंध्रप्रदेश के नादयाल में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित 51 वी सीनियर नेशनल महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 20 सदस्यीय बिहार टीम बुधवार को सारण के बनियापुर बड़ा लौवा अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी से रवाना हुई। आर एल बी एकेडमी मैरवा के बाद संत जलेश्वर एकेडमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय , बिहार हैंडबॉल के महासचिव सह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा ने सभी महिला खिलाडियों को एडवेलस ग्रुप की जर्सी देकर झंडी दिखा टीम को छपरा जंक्शन भेजा । जहा से ट्रेन द्वारा टीम के लिए विजयवाड़ा होते हुए नादयाल के लिए प्रस्थान की। टीम को शुभकामना देते हुए हैंडबॉल संघ के अधिकारियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन एवम पदक की दौड़ में आगे रहने की अग्रिम बधाई दी। मौके पर सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह बिहार हैंडबॉल के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह , सारण हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , चेयरमैन डा हरेन्द सिंह ,कोषाध्यक्ष सह एडवेल्स ग्रुप के निदेशक प्रिंस कुमार, इडेन ग्रुप के एमडी कुमार सात्यकि , सिवान जिला हैंडबॉल सचिव संजय पाठक, राजकिशोर राय , निरंजन कुमार राय काका, ठाकुर विनोद सिंह अप्पू , जीतेश तिवारी , मुन्ना कुमार , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक संजीव कुमार एवम अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
टीम मैनेजर पटना के मो इमरान जबकि टीम कोच सिवान समाहरणालय में पदस्थापित राष्ट्रीय खिलाड़ी राधा कुमारी के साथ 18 सदस्यीय खिलाड़ी में खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, चंदा कुमारी, गायत्री कुमारी, खुशबू कुमारी, रागिनी कुमारी ( सभी सिवान), निधि कुमारी , पुष्पा कुमारी सारण, सिंधु कुमारी, नीतू कुमारी ( आर एल बी एकेडमी ),सुषमा कुमारी , प्रीति कुमारी बेगूसराय, रोहिणी कुमारी , अमीषा कुमारी पटना, खुशबू कुमारी नवादा, रौशनी कुमारी एसओएस, प्रिया कुमारी मुंगेर शामिल है।




Recent Comments