सारण :स्कार्पियो की ठोकर से बाइक चालक की मौत, दो घायल
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट तरैया-अमनौर एसएच 104 रामपुर महेश घोघराहा गांव के समीप बाइक चालक को स्कार्पियो ने ठोकर मार दिया.बाइक चालक सरेया रत्नाकर गांव निवासी छठु सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार सिंह बताया जाता है.घायल बिटटू का उपचार प्राथमिक स्वस्थ केंद्र अमनौर में हुआ.चिकित्सकों ने बिट्टू को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया.जहा उपचार के दौरान मौत हो गयी. वही बाइक सवार दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गये.परिजनों ने बताया कि स्कार्पियो चालक ठोकर मारकर फरार ही गया.
घायल बिट्टू को पटना में इलाज के क्रम में मौत हो गयी.जबकि कुरानद्दीन मियां के पुत्र व किताब मियां के पुत्र भी बाइक पर सवार थे जो घायल हो गये. जिनका उपचार निजी क्लिनिक में कराया गया. समाचार प्रेषण तक मृतक का शव नही पहूंचा था. इस संबंध में तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज नही की गयी है.घटना की सुचना पाकर सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह,सरपंच उमेश सिंह,भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार राम समेत अन्य प्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुचें.





Recent Comments