मशरक में 24 को मनेगा वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह

मशरक(सारण):
एमडी एजुकेश्नल एण्ड वेलफेयर सोसायटी चैनपुर के सभागार में रविवार को बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, शिक्षा प्रेमियों की एक बैठक हुई जिसमें आगामी 24 अप्रैल को 10 बजे दिन में वीर कुंवर सिंह का जन्म दिन समारोह भव्य व आकर्षक ढंग से मनाए जाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी चन्द्रमा सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयोजन सचिव चन्द्रकेतू नारायण, पप्पु सिंह सिग्रीवाल, शम्भु सिंह, प्रो.रविकांत, डाॅ.पीके परमार, सुधांशु कुमार, शंभु सिंह, राजेन्द्र सिंह, रविश कुमार शानु, प्रमोद सिंह ने एक स्वर से एक प्रस्ताव रखा कि चन्केतु-जौहर इंटर काॅलेज चैनपुर के सभागार में बाबू वीर कुंवर सिंह का जन्म दिन आगामी 24 अप्रैल को 10बजे दिन में भव्य व आकर्षक ढंग से समारोह पूर्वक मनाया जाए। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि आयोजन समिति के सभी सदस्य गांवो में घुम घुम कर लोगों में जागरूकता लाएंगे। तथा जयंती समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण लोगों को देंगे।