मढ़ौरा(सारण)। गुरुवार को मढ़ौरा प्रखंड परिसर में नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर कोरोना काल, बाढ़ विभीषिका एव विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मियों,जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।मकर सक्रांति के अवसर पर मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने एक समारोह आयोजित किया था जिसमें स्थानीय प्रखंड अंतर्गत कोरोना काल ,बाढ़ विभीषिका एव विगत विधानसभा चुनाव के समय अपने कार्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने वाले प्रखंड के सहायक कर्मी,जनप्रतिनिधियों,शिक्षकों एवं पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दही-चुरा के भोज का भी आनंद लिया।इस संबंध में बीडीओ श्री अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर अच्छे कार्य करने वाले सरकारी कर्मियों,शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों को नव वर्ष के मिलन समारोह के अवसर पर ससम्मान के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया।इससे लोगों को आगे भी अच्छे कार्य करने की रुचि और प्रेरणा मिलेगी।इस मौके मढौरा सीओ रवि शंकर पांडे, पंचायत प्रतिनिधियों में अभिषेक राय, अरबिंद कुमार, परमात्मा राय,जिला पार्षद गणपत प्रसाद, समाजसेवी लालबाबू गिरी,बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक सानंद श्रेश्कर, राज कुमार, हरेंद्र राय, अर्जुन सिंह समेत दर्जनों गणमान्य नागरिक शामिल थे।