
समस्तीपुर:स्व.नूतन वर्मा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में
मुंगेर को हरा कर नरकटियागंज की टीम पहुंची फाईनल में
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
शाहपुर पटोरी
शाहपुर पटोरी -स्थानीय ए.एन.डी कॉलेज मे आयोजित तीन दिवसीय स्व.नूतन वर्मा महिला फुटबॉल टीम के दूसरे दिन वीमेंस फुटबॉल क्लब नरकटियागंज के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाती हुई 2 – 0 से जीत दर्ज कर आज होने वाली टुर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रवेश कर गई ।
मैच के दौरान मैच प्रारम्भ होने के महज 21वें मिनट में नरकटियागंज की अंशु कुमारी ने प्रथम गोल दागकर टीम के मनोबल को बढ़ायी वही मध्यांतर के बाद भी अंशु ने गोल दागकर अपने टीम को फाइनल में प्रवेश करने का मौका प्रशस्त की । मैच में निर्णायक की भुमिका का निर्वहन रवि कुमार , मणिग्रीव कुमार , प्रहलाद कुमार एवं उदघोषक के रूप मे प्रो.अशरफ इमाम ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप मे मोहनपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे ।
गुरुवार को हंगामे के बीच आयोजित यह टुर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को जमुई एवं नरकटियागंज के बीच होगा ।
मौके पर उक्त टुर्नामेंट के मुख्य संरक्षक स्व.नूतन वर्मा के पति मिथलेश वर्मा , संरक्षक शंकर प्रसाद लोहिया , अध्यक्ष प्रभाषचन्द्र राय , उपाध्यक्ष रामसागर राय , धीरेन्द्र कुमार राय , सरोज कुमार राय , सचिव मिथलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मनोज कुमार राय , कोषाध्यक्ष धीरज कुमार , बीरचन्द्र प्रसाद , अनिल कुमार राय , शम्भू राय , पंसस प्रियंका सुमन , मुखिया नवीता कुमारी , प्रणीता राय , प्रो.दयानिधि प्रसाद राय , रामचन्द्र चौधरी , शशिभूषण पाण्डेय , श्रवण राय सहित क्षेत्र के हजारों खेल प्रेमी उपस्थित थे ।




Recent Comments