मशरक में कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धाॅजलि

मशरक (सारण ) : मशरक में सुबह से ही पुलवामा हमले में शहीद 44 सीआरपीएफ जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा के बाद शाम में कैंडिल मार्च निकाला गया।* बीजेपी नेता बीरबल प्रसाद, मशरक पश्चिमी के सरपंच बिनोद प्रसाद के नेतृत्व में निकाली गई कैंडिल मार्च महाबीर मंदिर, बस स्टैंड, डाकबंगला रोड, माॅ सिद्धिदात्री मंदिर चौक, हॉस्पिटल एवं थाना रोड होते हुए श्रीराम जानकी शिवमंदिर प्रांगण तक पहुँचा। अंत में शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। कैंडिल मार्च में भाजपा नेता बीरबल प्रसाद, सरपंच विनोद प्रसाद, विपिन बिहारी सिंह , श्यामबिहारी सिंह, अजय सिंह, उमा प्रसाद, शिक्षक नेता धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, बनसोही के रमेश सिंह , राकेश सिंह, डॉ गणेश यादव सहित अन्य थे।