योगिराज देवरहा बाबा मेमोरियल टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तरैया की टीम विजयी

योगिराज देवरहा बाबा मेमोरियल टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तरैया की टीम विजयी
तरैया(सारण) 07.02.2019:
प्रखण्ड के रामकोला मैदान में आयोजित योगिराज देवराहा बाबा मेमोरियल टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को तरैया और परसौना के बीच खेला गया।टॉस जीतकर परसौना की टीम ने प्रथम बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाया।जवाबी पारी खेलते हुए तरैया की टीम ने आठ विकेट खोकर अंतिम ओवर में जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर शानदार जीत हासिल किया।मैंन ऑफ दी मैच तरैया के टीम के कमल किशोर को और मैंन ऑफ द सीरीज राकेश सोनी को दिया गया।
मैच का उद्घाटन स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय,जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण एवं युवराज सधीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।विजेता टीम के कैप्टन कुन्दन कुमार को 51 हजार नकद और कप तथा उपवेजेता टीम के कैप्टन राज को 25 हजार नकद आयोजक द्वारा देकर सम्मानित किया गया।उक्त मौके टीवीएस एजेंसी संचालक पवन सिंह,इसुआपुर प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय, पूर्व मुखिया वीरबहादुर राय, शेर सिंह उर्फ अमरजीत सिंह,विपिन विराट,नितेश कुमार,नवलेश कुमार, मिंटू कुमार,आजाद,कुन्दन सिंह,राकेश कुमार,लालू अंसारी व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments