इनरविल सारण ने प्लास्टिक बहिष्कार के लिऐ कपड़े का झोले बांट कर चलाया जागरूकता आभियान

छपरा : महात्मा गांधी के 150वे जन्मदिवस के अवसर पर एवं स्वक्छ भारत अभियान और प्लास्टिक उपयोग बहिष्कार पर स्थानीय भरत मिलाप चौक साहेबगंज पर इनरविल क्लब सारण द्वारा कपरे का लगभग 100थैले का वितरण किया गया । इनरविल सारण की अध्यक्ष अनु जायसवाल ने भरत मिलाप चौक सब्जी मंडी मे सब्जी खरीदने वाले पुरुषो और महिलाओ को प्लास्टिक के झोले को इस्तेमाल नही करने के लिऐ जागरूक किया और उन्हें झोला दिया । वही क्लब की सचिव अनीता राज ने भी सभी दुकानदार भाईयो को प्लास्टिक के थैले इस्तेमाल नही करने का निवेदन किया । सिंगल यूज प्लास्टिक हटाओ और पर्यावरण बचाओ जागरूकता अभियान मे क्लब की उपाध्यक्ष रूपा गुप्ता , सदस्य गुड्डी जायसवाल , ममता अग्रवाल , कामिनी जायसवाल , मीना जायसवाल सदस्यों ने पूरा सहयोग किया और झोले बाटे।