
आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश, सोनहो में टायर जला जताया बिरोध

परसा(सारण) : पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है।हर तरफ साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठी है।सैनिक पर हुई आतंकी हमलें के बिरोध में छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर स्तिथ सोनहो चौक पर सैकड़ो युवाओ ने घटना के बिरोध में टायर जलाकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकी के जबाबी करवाई करने की मांग किया गया।प्रदर्शन के दौरान लोगो ने मोमबत्ती जला कर शहीदों को श्रधांजलि दिया।प्रदर्शन के दौरान युवको ने प्रधानमंत्री गृह मंत्री बिदेश मंत्री से दोषियों पर जबाबी करवाई करने की मांग किया गया।पिंटू कुमार सिंह संजीव कुमार राहुल कुमार चन्दन कुमार प्रमोद कुमार सोनू कुमार राम विचार सिंह हेम कुमार रंजीत कुमार आदि सैकड़ो युवक शामिल थे।वही प्रखंड के स्वराज आश्रम में प्रभु कुँअर के नेतृत्व में शहीद जवानों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमे विकाश सिंह जितेंद्र कुमार चंदन कुमार भोला राय कमलेश कुमार अरुण कुमार आदि शामिल थे।




Recent Comments