
मध्य विद्यालय आमी में नए प्राचार्य ने किया योगदान
छपरा : जिले में करीब करीब सभी मध्यविद्यालयो मे नियनित प्राचार्यो की नियुक्ति हो गई है।नए प्राचार्य अपने अपने विद्यालयों में योगदान भी कर रहे है इसी कड़ी में आमी मध्य विद्यालय में शुक्रवार को नए प्राचार्य शत्रुधन सिंह ने अपना योगदान दिया।इसके पहले श्री सिंह डी ए वी कन्या मध्यविद्यालय गण्डक नगर छपरा में प्रभारी प्राचार्य के पद कार्यरत थे।योगदान करने के बाद वार्ता के क्रम में शत्रुधन सिंह ने बताया कि मध्य विद्यालय आमी में योगदान करने के बाद मेरी प्राथमिकता में अनुशासन, पठन-पाठन का सुन्दर माहौल,नियमित वर्ग संचालन,स्वच्छ विद्यार्थी- स्वस्थ विद्यार्थी एवं मीनू के हिसाब से नियमित मध्यान भोजन का संचालन आदि करना प्राथमिकता में होगा।




Recent Comments