
सड़क सुरक्षा सप्ताह : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु टोल प्लाजा द्वारा यात्रियों की हुई नेत्र जांच
भेल्दी(सारण): छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सोनहो टोल प्लाजा पर 30 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सोनहो टोल प्लाजा द्वारा सभी यात्रियों और राहगीरों की दृष्टिपुंज नेत्रालय पटना के डॉ निम्मी रानी,डॉ सत्यप्रकाश तिवारी,डॉ रणधीर झा द्वारा आँखों की आधुनिक मशीनों से जाँच की गई।टोल प्लाजा के मैनेजर शेखर कुमार सिंह बताया कि बहुत सारे सड़क दुर्घटनाएं आंखों से कम दिखना और बाइक चलाते वक्त आँखों से आशु आने जैसी समस्याओं से होती है। सड़क दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से नेत्र जांच शिविर का आयोजन की गई। नेत्रालय के निदेशक राहुल कुमार टोल प्लाजा के मैनेजर शेखर कुमार सिंह चंदन कुमार प्रदीप त्यागी छोटू कुमार पंकज कुमार बड़े लाल यादव पंकज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments