
रसोइयां संध ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
सोनपुर : प्रखंड के बीआरसी कार्यालय परिसर में आज सुक्रवार को प्रखंड भर के सभी स्कूल के रसौइया एकत्रित होकर सरकार के कूटनीतिक राजनीतिक के लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क मार्ग पर सरकार के वादे खिलाफी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतला दहन बीआरसी कार्यालय परिसर में किया । इस विरोध प्रदर्शन के नेतृत्व बिहार राज्य विद्यालय रसौइया संघ ( एक्टू ) के बैनर तले जिला संयोजक मनीता देवी द्वारा किया गया । मोके पर सभा को संबोधित करते हुए संघ के कार्यकारी सदस्य पुरुषोतम कुमार ने कहा कि एक तरफ सरकार न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को सजा देने का प्रवधान होने का बात करते हैं तो वही दूसरी और वर्षों से सरकारी स्कूलों में रसोइयों को मात्र 12 सौ 50 रूपया महीना मजदूरी को भी मात्र 10 महीने का भुगतान कर रही है । हर सुविधाओं से वंचित कर रहे हैं । यह किस तरह की राजनीतिक हो रही है रसौइया के साथ । उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मांगों पूरी नही की गयी तो 15 फरवरी को विधान सभा पटना सभी रसौइया संध मार्च करेगे । कई रसौइया ने बताई कि सरकार की कूटनीति राजनीतिक के वजह से हम लोग लोग स्कूल से निकलकर सड़क मार्ग पर अपने हक के लिए प्रदर्शन करते हुए हड़ताल पर डटे हुए हैं । जब तक की हमारी माँगे पूरी नही होती है तब तक हमलोग हड़ताल पर रहेगे । क्योंकि इस बढ़ती महंगाई में 12 सौ पचास रुपया देकर सरकार विद्यालय ने खाना बनाने का कार्य करा रही है । इस बढ़ती महंगाई को देखकर सरकार से उचित मानदेय के साथ 11 सूत्री मांग की है । लेकिन सरकार ने मेरी माँग को अनदेखी की ,जिसके कारण पूरे बिहार के रसौइया संध ने 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी । हड़ताल पर जाने के बाद रसौइया संध ने 24 जनवरी को सरकार से बाते की । 29 जनवरी को उचित माँग मांगते हुए रसोइयों को मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया था परंतु सरकार के द्वारा पत्र 29 .1.2019 को जारी किया गया कि रसौइया हड़ताल से वापस ले अन्यथा उसे हटाने का उचित कार्रवाई की जाएगी इसी वादा खिलाफी के खिलाफ आज 8.2 .2019 को बिहार राज्य विद्यालय रसौइया संध के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग को सरकार के पास रखी और आक्रोश व्यक्त करते हुए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री को हमलोग पुतला दहन किया । प्रदर्शन का संचालन मुन्ना कुमार द्वारा किया गया । इस प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता अमोद गोप , पुरुषोत्तम सिंह , मृत्युंजय कुमार ,शिव बालक , विश्वनाथ साह , आशा, रेनू ,संगीता, सुकून देवी, ज्ञानती देवी, जागो देवी, प्यारी देवी , गीता, कुंती , , पूनम , शिवरात्रि देवी , राम जी भगत के साथ सैकड़ो महिलाएं व पुरूष रसौइया प्रदर्शन में भाग लिया ।




Recent Comments