
किसानों के बीच धान के बीज वितरण
गड़खा(सारण)।प्रखण्ड पीरारी सरगट्टी मोतीराजपुर मीठेपुर तथा मजलिसपुर गांव में 120 किसानों को निशुल्क 3 किलो धान का बीज व कीटनाशक दवा वितरण किया गया। नव जागृति संस्था विगत 2 वर्षों से गरखा प्रखंड के 8 गांव में दो वर्षों से बच्चो,महिलाओं तथा किसानों के लिए कार्य कर रही है या संस्था वैसे बच्चों को पढ़ाती है जो कभी स्कूल नहीं गए हैं तथा जो बच्चे स्कूल जा कर छोड़ दिए हैं। वैसे बच्चे को संस्था द्वारा पढ़ाया जाता है और किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। मौके पर कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुमन सिंह सुपरवाइजर राकेश कुमार शहजाद अंसारी पिंटू कुमार अंजली कुमारी रेशमा परवीन निकिता कुमारी दिनेश कुमार राजू कुमार विभा देवी व अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments