
सरकार से प्राप्त दिश-निर्देश का पूर्ण अनुपालन कराया जा रहा है-जिलाधिकारी
छपरा. मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा वीडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमण्डलीय आयुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ कोरोना को लेकर चलायी जा रही राहत के संबंध में समीक्षा की गयी। वीडियोकॉफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बताया गया कि सरकार से जो भी निदेष प्राप्त हुए हैं। सारण जिला में उसका पूरी तरह से अनुपालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सारण जिला के 87993 प्रवासियां से प्राप्त ऑन लाईन आवेदनां को स्वीकृति प्रदान की गयी है जिनके खाते में बिहार कोरोना सहायता की एक हजार रूपया की राषि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भेजी गयी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कुल 243 सेम्पल जाँच के लिए भेजा था जिसमें 237 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है। जिला में कोई व्यक्ति कोरोना पॅजीटिव नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्य मरीजों के इलाज करने का भी निदेष दिया गया है। सदर अस्पताल और अनुमंडल अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू करा दी गयी है। जिले में कुल 36 एम्बुलेंस कार्यारत हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक कुल 16650 लोगों को चिकित्सकीय परामर्ष उपलब्ध कराया गया है। सिवान जिला के सीमावर्ती सभी पाँचां प्रखण्डों एवं इषुआपुर प्रखण्ड में डोर टू डोर सर्वे का कार्य चल रहा है। इसके लिए 421 टीम इसके बनायी गयी है। अतिरिक्त विदेष यात्रा से आये 341 व्याक्तियों के गाँवां में भी यह सर्वे कराया जा रहा है जिसके लिए 431 टीम बनायी गयी है। इस प्रकार जिला में कुल 802 सर्वे टीम कार्यरत है। अभी तक कुल 35744 घरां के 209364 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया है जिनमें 42 मामले एन्फ्लूएन्जा के पाये गये हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि दवा एवं किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 3762 थ्री प्लाई मास्क, 1905 एन-95 मास्क, 522 सेनेटाईजर, 1000 पीपीइकिट, 7 वेन्टीलेटर तथा 300 यूनिवर्सल प्रोटेक्षन किट उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कुल 57 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है तथा 35 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया है। सारण जिला के सीमा पर चेक पोस्ट बनाये गये है जहां सघन तालाषी ली जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि रिजेक्टेड राशन कार्ड की जाँच करायी गयी है उसमें 28 हजार को पूनः स्वीकृति प्रदान की गयी है। जीविका दीदी के माध्यम से गैर राषन कार्ड धारी जरूरतमंद परिवारां का भी सर्वे कराया जा रहा है।




Recent Comments