समस्तीपुर:सात निश्चय योजना हर घर नल का जल योजना का शुभारंभ
 
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

बिभुतिपुर 
ग्राम पंचायत बेलसंडीतारा मे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड 1,2,3,4,9मे हर घर नल का जल योजना का शुभारंभ मुखिया किरण देवी ने नारियल फोड़ कर किया।
मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति प्रेमलता देवी व प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता देवी ने कहा हर घर नल का जल तथा गली, नाली ,पक्कीकरण निश्चय योजना को क्रियांवित करने के लिए वार्ड सदस्य को प्रेरित किया गया।साथ ही निर्देश दिया गया। इस निश्चय योजना की राशि जो संबंधित वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में आ रहा है इस राशि का सदुपयोग कर योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कर हर वार्ड में विकास की लहर बहा देना है।
मौके पर पंसस राम लाल तांती सीता देवी, जिला परिषद सदस्य संजीव कुमार राय, नागमणी अध्यझ वारिसनगर,श्याम किशोर कुशवाहा सहित सभी वार्ड सदस्य ,सचिव मौजूद थे।