सारण :लौवां में माँ दुर्गा की पट खुलते ही श्रध्दालु भक्तों की उमड़ पड़ी भीड़
⏩ तरैया के लौवां में पहली बार शुरू हुई चैती दुर्गा पूजा
¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯
⏩ चैती दुर्गा पूजा में तरैया के अलावे कई प्रखण्डों के लोग माता के दर्शन के लिए मेले में आ रहे है
¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण


तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड के लौवा गांव में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है.तरैया में पहली बार चैत नवरात्रि के मौके पर चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है.आदर्श नवयुवक चैती दुर्गा पूजा समिति लौवां के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ डाकबाबू ने बताया कि तरैया प्रखंड में पहली बार चैत नवरात्रि में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है.चैत नवरात्रि के प्रथम दिन 29 मार्च को कलश स्थापित किया गया था.आज सप्तमी को माँ दुर्गा की विधिवत रूप से आचार्य मुन्ना बाबा के द्वारा पूजा-अर्चना कर पट खुला.चैत माह में अब प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा.पूजा के मौके पर तरैया,पानापुर,मसरख प्रखंडो श्रद्धालु भक्त माँ के चरणों में पूजा अर्चना के लिए आ रहे है.वहीं मेले में दूर-दूर से व्यवसायी व मीना बाजार वाले पहूंच चुके है.मेले में काफी भीड़ हो रही है.वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.मौके पर पूर्व मुखिया व समिति के संयोजक बीरबहादुर राय,सचिव उपेन्द्र सिंह,व्यवस्थापक दीपक कुमार सिंह,लौवां निवासी व सिलीगुड़ी के व्यवसायी गौरी शंकर प्रसाद समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित थे.




Recent Comments