सारण :एसबीआई व पीएनबी बैंक परिसर से दो बाइक की चोरी
       

 दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक की शाखा परिसर से एक ग्राहक की बाइक चोरी हो गई है. इस संबंध में तरैया रामकोला निवासी शिक्षक संजय कुमार सिंह ने थाने में आज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराया है.जिसमे कहा गया है कि रुपये निकासी के लिए बाइक खड़ी कर बैंक में गये.वापस लौटे तो बाइक नही थी.वहीं पीएनबी की शाखा परिसर से एक ग्राहक की बाइक चोरी हो गयी.  जिसको लेकर बाइक मालिक व राजधानी गांव के मंसूर आलम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.पुलिस दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है.