बाड़मेर:जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का संशोधित कार्यक्रम जारी

चौधरी दिव्यदीप जाखड़
बाड़मेर, 06 जून। जिला कलक्टर की माह जून मे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालाें का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 9 जून को सनाउ ग्राम पंचायत मे जन सुनवाई एवं आंटिया ग्राम पंचायत मे रात्रि चौपाल आयोजित होगी। इसी तरह 23 जून को भलीसर मे जन सुनवाई एवं राणासर कला मे रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हाेंने बताया कि रात्रि चौपाल मे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआें पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसयें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआें मे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।




Recent Comments