​बेतिया:- राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल को छावनी ओवरब्रिज निर्माण के कार्य में तेजी लाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा


✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉
आज दिनांक 13-06-2017 को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल को छावनी ओवरब्रिज निर्माण के कार्य में तेजी लाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा. मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कुमार मिश्रा ने lकहा कि दिए गए आवेदन में कहा गया है कि जिले के जनता की मुख्य समस्या छावनी ओवरब्रिज का पिछले महीने में शिलान्यास केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा किया गया था उस समय जनता को ऐसा लग रहा था कि जल्द ही उन्हें इस बड़ी समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगा था लेकिन इस पुल के शिलान्यास के एक महीने बाद एक ईट भी पुल के नाम पर नहीं रखा गया जो की अति चिंताजनक है की केवल शिलान्यास करा कर ही इस कार्य को पूर्ण तो नहीं मान लिया गया लिहाजा शिलान्यास के समय बेतिया की आम जनता में जो खुशी का माहौल था धीरे-धीरे फिर से जनता इस गंभीर मुद्दे पर निराश होते जा रही है.ज्ञात हो की छावनी ओवरब्रिज के लिए राष्ट्रीय आजाद मंच ने काफी संघर्ष किया था।
मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश दुबे,उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,चंदन,तिवारी अभिषेक गुप्ता,आदित्य उत्कर् प्रियांशु वर्मा,विवेक गुप्ता आदि ने सांसद से कार्य में तेजी लाने की अपील किया.सांसद डॉ संजय जायसवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि ओवर ब्रिज के लिए मिट्टी जांच का कार्य हो चुका है जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू होगा॥