मतदाता जागरुकता के लिए निकाली गयीं साईकिल रैली परसा-लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी रजतकिशोर सिंह तथा प्राचार्य नासिर अहमद के नेतृत्व में परसा हाई स्कूल परिसर से पदाधिकारी शिक्षक व सैकड़ो छात्र छात्रओं द्वारा मतदाता जागरूकता साईकिल रैली निकाली गई।रैली के उपरांत हाई स्कूल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका उदघाटन बीडीओ रजतकिशोर सिंह अंचल पदाधिकारी राम भजन राम प्रधानाध्यापक नासिर अहमद बीईओ दिवाकर प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में लोगो को जनकारी देते हुए बीडीओ ने कहाँ कि वोटर को एवीएम वीवी पैड के बारे में विशेष रूप से प्रकाश डाला।तथा पदाधिकारी द्वारा पहले मतदान फिर जलपान जैसे श्लोगन के माध्यम सत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।रैली में शामिल जेएसएस अविंद कुमार पासवान बीसी रीना कुमारी शिक्षक विनोद कुमार अनीश कुमार धर्मेन्द कुमार मिथलेश कुमार जितेंद्र कुमार गोपाल कुमार अमित कुमार इत्यादि ने गाँव में मतदान करने के लिए महिला पुरुष किशोर किशोरियो को अधिक संख्या में आगे आने के लिए अपील किया।जागरूकता रैली में पदाधिकारी व शिक्षकगण के साथ सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राए शामिल थे।