मढ़ौरा ।
स्थानीय सरकारी आईटीआई में भारत की प्रमुख कंपनी सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड गुजरात दो दिन के कैंपस सिलेक्शन के लिए पहुंचेगी । इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य विकास चंद्र ने कहा कि गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर 16 और17 अगस्त को सुबह नौ बजे से कैम्पस करेगी । कैम्पस सलेक्शन में आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चूके 12 ट्रेड के छात्रों को शामिल किया जाना है । चयनित ट्रेड में फीटर, टर्नर, वेल्डर, विद्युत, टूल्स एवं डाईमेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मैसनिस्ट पेंटर जनरल डीजल मैकेनिक मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, सीओई ऑटोमोबाइल शामिल होगा । कैंपस सिलेक्शन में चयनित छात्रों को वेतन के साथ कैंटीन और हॉस्टल की सुविधा सब्सिडी शुल्क पर कंपनी उपलब्ध कराएगी ।




Recent Comments