
विभूतिपुर के शाहपुर गाँव में सूख रहे चापाकल,जलसंकट से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी।
रिपोर्ट:केशव बाबू
प्रखंड(समस्तीपुर)क्षेत्र के शाहपुर गाँव में जलस्तर नीचे जाने के कारण निजी और सरकारी चापाकल सूखने लगे हैं।इस कारण ग्रामीणों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।लोगों को दूर से दूसरे ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ रहा है।कई निजी बोरिंग भी जबाव देने लगे हैं।सरकारी चापाकल तो पहले से ही जबाव दे चुका है।इसको चालू करने के लिए ग्रामीणों ने विभाग को मौखिक सूचना दी लेकिन कोई कर्मचारी इसे देखने नहीं आया।ग्रामीण उदगार ईश्वर,भोला ईश्वर,सत्यनारायण ईश्वर,मंगल ईश्वर, टीपुल ईश्वर,अर्जुन ईश्वर, दिनेश ईश्वर,गणेश ईश्वर,मणिकांत ईश्वर,गंगा ईश्वर,उमेश ईश्वर बताते हैं कि दो दर्जन से अधिक निजी चापाकल जलस्तर नीचे चले जाने के कारण सूख गये हैं।चापाकल सूखने के कारण पानी की समस्या से ग्रामीणों में परेशानी बढ़ रही है।बोरिंग से पानी नहीं निकलने के कारण फसले भी सूखने लगी हैं।लोग किसी तरह से ट्यूबवेल से पानी भर कर लाते हैं और खाना बनाने में उपयोग कर रहे है। प्रखंड में गर्मी के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है।इस कारण अपर लेयर के चपाकलों में पानी आना कम हो गया है।साथ ही लोगों ने बताया कि यहाँ हर जल नल योजना भी हाथी का दांत बनकर रह गया है।लोग जल नल योजना के लिए लगा सबमर्सिबल से पानी लेकर काम चलाते लेकिन वह भी सुविधा यहां के ग्रामीणों को नहीं मिला है।हर जल नल योजना के सुविधा के लिए यहां के ग्रामीण प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई बार ग्रामीणों का हस्ताक्षर संलग्न आवेदन दिया है।लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।यहाँ तक की प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि इसकी जांच कर सुविधा दिया जाएगा लेकिन अभी तक इसकी जांच भी नहीं हुई है।




Recent Comments