बीडीसी की बैठक स्थगित
#परवेज अख्तर/सिवान;

लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में बुधवार को बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी की अध्यक्षता में प्रारंभ की गई, लेकिन प्रशासनिक कनीय कर्मियों द्वारा बीडीसी सदस्यों और मुखिया को समय की सूचना नहीं दिए जाने से सदस्यों के नहीं पहुंचने के कारण कोरम के अभाव में सदन की कार्यवाही और बीडीसी की बैठक स्थगित कर दी गई। प्रखंड प्रमुख 17 जुलाई को बीडीसी की बैठक पूरे नियम संगत कराए जाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी एवं बीडीओ एवं कनीय अधिकारियों को दी है।