मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के भालू ही मुबारकपुर में सिढ़िया नदी में डूबने से एक पुरुष की मृत्यु हो गई मृतक राम इकबाल महतों का 42 वर्षीय पुत्र बुद्धू महतों उर्फ लालधारी महतों बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार बुद्धू महतों शौच के लिए नदी किनारे गया था । इसी दौरान पैर फिसलने से नदी के गहरे पानी में चला गया । जब तक लोगों को इसकी जानकारी मिलती और बुद्धू को पानी के भीतर से निकाला जाता तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी । घटना की सूचना मृतक के परिजनों ने आपदा पदाधिकारी सीओ मढ़ौरा को दी है ।