बेतिया – नरकटियागंज प्रखंड के विवाह भवन मे बी एल ओ की बैठक सम्पन्न

बेतिया न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:- नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 03/08/2018 को प्रखंड परिसर में अवस्थित विवाह भवन में 03 नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के 194 बी एल ओ और 09 सिकटा विधानसभा क्षेत्र के 27 बी एल ओ की बैठक हुई ।इस बैठक में सहायक निर्वाचक निबन्धन पदाधिकारी-सह -प्रखण्ड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने कहा कि आपके प्रयास से ही मतदाता सूची की पुनरीक्षण और शुद्धिकरण किया जा सकता है ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01/01/2018 के आधार पर निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन दिनांक 10/01/2018 के पश्चात सतत अद्यतीकरण के अवधि से ई आर ओ नेट पर डिजिटलाइजेशन दावा आपत्ति संबंधी आवेदन पत्र को ससमय निष्पादन हेतु पर्यवेक्षक एवं सुपर बी एल ओ की प्रतिनियुक्त किया गया ।

इस अवसर पर प्रपत्र6,7,8 और 8(क) पर घर घर जाकर सत्यापन करना है एवं उसका प्रमाण पत्र देना है ।इस अवसर पर प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद साह ,मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, ने सभी बी एल ओ को ससमय कार्य सम्पादन करने को कहा ।इस अवसर पर पंचायत सचिव बेचू हाजरा, युगल किशोर यादव, अख्तर हुसैन एवं बी एल ओ में इफ्तार अहमद ,सुनील पांडेय ,सुनील चौबे ,सुधीर कुमार तिवारी, रागनीकुमारी, पम्मी,अनिता राय आदि उपस्थित हुये।