पानापुर के दलित बस्तियों में जरुरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

पानापुर ( सारण ):- पानापुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के धोबवल गाँव सहित भोरहाँ दलित बस्ती में असहाय परिवारों के बीच मुखिया संगम बाबा ने कच्चा राशन-सब्जी का वितरण किया । वहीं संगम बाबा ने बताया की आज रोज कमाने खाने वाले जरुरतमंद परिवारों को सहायता की दरकार है आज की परिस्थिति में अपने आसपास के जरुरतमंदो को भेदभाव भुलाकर मानवता धर्म के नाते हीं सही मदद जरुर करें । मौके पर विभिन्न टोलों में छोटन बाबा, बिट्टू राम, लक्ष्मण साह, असर्फीदयाल राऊत, मनमीत साह, अभिषेक बाबा, विनय सिंह, राहुलराज, पप्पू राम, विकास साह, शंकर राम, वंशी राम, रामेश्वर गिरि, सुदामा राम, केदार गिरि मौजूद थे ।