
मांझी। मांझी कृषि विज्ञान केंद्र में युवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को आरंभ हुआ। जिसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ अभय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक कृषि उपकरणों एवं उनके रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ सिंह ने कहा कि आधुनिक कृषि के लिए आधुनिक उपकरण की जानकारी आवश्यक है। कृषि उपकरण के उपयोग से कम मेहनत व कम लागत में ज्यादा से ज्यादा खाद्यान्न पैदा किया जा सकता है। प्रशिक्षण में डॉ शंकर पटेल ने जूताई, बुआई, दवा छिड़काव आदि की जानकारी दी । प्रशिक्षण में मांझी के अलावें सदर छपरा, जलालपुर, गड़खा आदि प्रखंड के युवक भाग ले रहे हैं।




Recent Comments