छपरा, 12 मई; पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन एवं प्रबंधन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (CoronaWarrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के छपरा जं रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर/विद्युत (गाड़ी प्रकाश /ए सी) के पद पर कार्यरत विजय कुमार बरनवाल ने कोरोनॉ संकट से निपटने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । श्री विजय कुमार बरनवाल द्वारा लॉकडाउन की विषम अवधि में अपने नियमित कार्य के अलावा छपरा कोचिंग डिपो में 12 अदद कोचों (सामान्य एवं स्लीपर कोचों) को कोरोटाइन कोचों में परिवर्तन के क्रम में विद्युत सम्बन्धी बदलाव कार्य शीघ्र सम्पन्न कराया । लॉकडाउन की अवधि में कर्मचारियों के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु फेस मास्क,ग्लब्स, सेनेटाइजर,साबुन उपलब्ध कराने एवं रोस्टर का निर्धारण कर स्टाफ को एकत्रित होने से रोकने में इन्होंने सराहनीय योगदान किया । इसके अतिरिक्त मुख्यालय द्वारा मांगे जा रहे विभिन्न प्रकार के विवरण को निर्धारित समय सीमा के अंर्तगत इनके द्वारा उपलब्ध कराया गया। रेल प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप्प डाउन लोड कराया गया एवं उनके परिजनों को भी यह एप्प डाउन लोड करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । विजय कुमार बरनवाल द्वारा इस कठिन समय में उनके उत्कृष्ट कार्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ घोषित किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

इनपुट- अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी