दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सी पी एम का 22वा पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन सम्पन्न
का .प्रभुराज नारायण राव बने सी पी एम के जिला मंत्री ।
सी पी एम का 22वा जिला सम्मेलन का .सुकोमल सेन नगर , मैनाटांड़ में सम्पन्न हो गया । सम्मेलन को पार्टी के बिहार के मंत्री का .अवधेश कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश का शासक वर्ग गरीब , मजदूर , किसान सबको लूट रही है और कारपोरट जगत पूरी छूट दे रही है । जिसके कारण उभर रहे जन आक्रोश को धर्म और अंध राष्ट्रभक्ति की तरफ़ मोड़ रही है । अब इसके विरुध व्यापक गोलबंदी कर जन अन्दोलन खड़ा किया जायेगा । सभा को राज्य सचिव मण्डल सदस्य का .गणेश शंकर सिंह , रामा यादव , हरेन्द्र प्रसाद , अजय यादव , शंकर राव , म हनीफ , नीरज बरनवाल ने सम्बोधित किया ।
सम्मेलन में सर्व सम्मति से का .प्रभुराज नारायण राव को पश्चिम चम्पारण का जिला मंत्री चुना गया । का .चांदसी प्रसाद यादव , का .म .सैदुल्लाह तथा का .विजय नाथ तिवारी की अध्यक्ष मण्डल ने सम्मेलन का संचालन किया ।