सारण/ तरैया
मढ़ौरा अनुमंडल स्थित भूमि विकास बैंक ने तरैया प्रखंड के विभिन्न गांव के ऋणियों को पकड़ने के स्थानीय पुलिस के सहयोग से धड़-पकड़ अभियान चलाया।क्षेत्रीय प्रबंधक सह नीलाम पदाधिकारी कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि एमएसटीपी एवं पम्पसेट के लिए उक्त ऋणियों द्वारा बैंक से कर्ज लिया गया था।जो 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी ऋणियों के द्वारा बैंक का ऋण चुकता नही किया गया है।जिसके आलोक में ऋणियों को पकड़ने के लिए कोर्ट से वारंट जारी किया गया है।जिसमें राजधानी गांव निवासी शिवनाथ साह के पुत्र नागेंद्र साह,पचौड़र गांव निवासी बनारस दास के पुत्र मोसाफिर दास,टिकमपुर गांव निवासी बदरी सिंह के पुत्र रामनरेश सिंह, नेवारी गांव निवासी महादेव सिंह के पुत्र हीरा सिंह,नन्दनपुर गांव निवासी जयमंगल सिंह के पुत्र नागेंद्र कुमार सिंह,टिकमपुर गांव निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र जगदीश सिंह व पचौड़र गांव निवासी हाकिम सिंह के पुत्र नौलखा सिंह के यहाँ पुलिस व बैंक कर्मी गये तो रामनरेश सिंह व नागेन्द्र सिंह पुलिस को देखते ही भाग गये।वही नागेंद्र साह, मोसाफिर,दास हीरा,जगदीश सिंह व नौलखा सिंह ने बैंक कर्मी से समझौता कर 10 दिनों में ऋण चुकता करने का आश्वासन दिये।स्थानीय पुलिस के साथ मढ़ौरा भूमि विकास बैंक के शाखा प्रबंधक सुशील प्रसाद,क्षेत्रीय पदाधिकारी विकास कुमार,लेखापाल अभिनव कुमार शामिल थे।




Recent Comments